ePaper

सेमेस्टर वन में नामांकन के समर्थन में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

Updated at : 13 Sep 2025 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
सेमेस्टर वन में नामांकन के समर्थन में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन

मधुपुर. स्थानीय महाविद्यालय में सेमेस्टर वन में नामांकन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शनिवार को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से बताया कि महाविद्यालय में सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल बंद कर दिया गया है. बहुत सारे सब्जेक्ट ऐसा है, जिसमें सीट खाली है. अगर पोर्टल खोल दिया जाता है तो विद्यार्थियों का एक साल बच जायेगा. दुर्गा पूजा में महाविद्यालय बंद हो जायेगा. इसीलिए जल्द से विश्वविद्यालय से बात कर मधुपुर महाविद्यालय के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करवाई जाये. ताकि जो दूर दराज के छात्र- छात्राओं को परेशान नहीं हो. बताया कि 2023 -27 के छात्र का अब तक मार्कशीट और एडमिट कार्ड नहीं मिला है. जिससे छात्र काफी परेशान हो रहे है. साथ ही छात्रवृत्ति के लिए बोनाफाइड शुरू करवाने छात्रों को आई कार्ड वितरण करने की बात कही गई. मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. भारती ने आश्वासन दिया कि वह नामांकन के लिए विश्वविद्यालय बात करेंगे और जल्द से जल्द नामांकन शुरू करने का प्रयास करेंगे. साथ ही आई कार्ड वितरण व बोनाफाइड बनाने का भी आदेश दे दिया है. मौके पर के सुदामा यादव, आनन्द यादव, गुलज़ार कुमार, दीपक मिश्रा, रंजन यादव, सोहेल अंसारी, सोहेब अंसारी, हर्ष कुमार, सोनू कुमार, आलोक कुमार, सौरव कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola