बच्चों के पठन-पाठन को सुचारू ढंग से चलाने के लिए की चर्चा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
बच्चों के पठन-पाठन को सुचारू ढंग से चलाने के लिए की चर्चा

केंद्र शिक्षा विभाग टीम के आगमन को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन

करौं. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बदिया में छह से आठ मई तक मानव संसाधन विकास विभाग भारत सरकार के उपसचिव के आगमन को लेकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में विद्या प्रवेश कार्यक्रम के तहत अगले तीन महीने तक वर्ग प्रथम के बच्चों का पठन-पाठन सुचारू ढंग से चलाये जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. भारत सरकार के मानव संसाधन विभाग के उपसचिव के आगमन को लेकर विशेष चर्चा की गयी. साथ ही सभी शिक्षकों व कर्मियों को सजग रहने का निर्देश दिया गया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि करौं प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बदिया एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कसैया में टीम का आगमन होने जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर जिला द्वारा नामित एफएलएन मास्टर ट्रेनर श्वेता शर्मा द्वारा भी दोनों विद्यालय का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली गयी. मौके पर आनंद प्रकाश सिंह, उदय कुमार राय, परमेश्वर दास, सूबेदा खातून, रामसेवक यादव व अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola