ePaper

चितरा : शताब्दी समारोह मनाएगा भाकपा

Updated at : 08 Oct 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
चितरा : शताब्दी समारोह मनाएगा भाकपा

चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र अंतर्गत पुरानी कॉलोनी परिसर के यूनियन कार्यालय में हुई बैठक

विज्ञापन

चितरा. चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र अंतर्गत पुरानी कॉलोनी परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में बुधवार को भाकपा की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता हाेपना मरांडी ने की. इसमें सारठ व पालोजोरी अंचल कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया. इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही कई अहम निर्णय लिया गया. वहीं, राष्ट्रीय परिषद सदस्य पशुपति कोल ने कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 व 8 नवंबर को झारखंड राज्य परिषद की बैठक देवघर में की जायेगी. कहा कि भाकपा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी समारोह मनाया जाएगा. इसके अलावा सारठ के सिकटिया बराज का पानी किसानों को देने की मांगी की गयी. वन अधिकार अधिनियम के तहत आदिवासी वन भूमि में पट्टा दिया जाये. वहीं, दूसरी ओर भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुने जाने पर पशुपति कोल को देवघर कमेटी ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola