सारठ : 35 धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का होगा पर्यटन के रूप में विकास

Published by : MITHILESH SINHA Updated At : 25 Mar 2026 9:51 PM

विज्ञापन

सारठ विधानसभा क्षेत्र के 35 स्थलों को विकसित होने से स्थानीय बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन

सारठ. विधानसभा क्षेत्र में 35 धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना पर विधायक उदय शंकर सिंह ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अनुसंशा की है. विधायक ने पत्र में बताया कि क्षेत्र के कई धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल विकास और सौंदर्यीकरण के अभाव में उपेक्षित हैं, जिससे श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और पर्यटन की संभावनाएं भी रुक रही हैं. विकास की प्रस्तावित सूची में दुमुहान शिव मंदिर, शिव मंदिर सारठ, सुखजोरा, दुर्गा मंदिर पत्थरड्डा, दुबे मंदिर कपसा, शिव मंदिर चितरा, दुबे मंदिर कुकराहा, दुर्गा मंदिर तालझारी, दुबे मंदिर गबड़ा, राम जानकी व दुःख हरण मंदिर सारठ, सारठ मखदूम बाबा मजार, नूरी मस्जिद पालाजोरी, शाहिद गणेश पांडेय चौक, पत्थरड्डा पहाड़, फुलजोरी पहाड़, अजय बराज, दुबराजपुर मजार, बांधडीह मस्जिद और आदिवासी फाड़ा आम मेला शामिल हैं. वहीं, विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि इन स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में विधायक के इस प्रस्ताव को अनुमोदन मिल चुका है. पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन जल्द ही आवश्यक पहल करेंगे. खासतौर पर पत्थरड्डा और फुलजोरी पहाड़ के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. साथ ही पर्यटक भी इन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले पाएंगे.

विज्ञापन
MITHILESH SINHA

लेखक के बारे में

By MITHILESH SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola