ePaper

सारवां में शिवशक्ति महायज्ञ नाै से

Updated at : 25 Oct 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
सारवां में शिवशक्ति महायज्ञ नाै से

सारवां के टीकोरायडीह में श्रीश्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के टीकोरायडीह गांव में श्रीश्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ के आयोजन को लेकर यज्ञ समिति की विशेष बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता शिवानंद ठाकुर ने की. इस दौरान 9 नवंबर से 16 नवंबर तक होने वाले महायज्ञ को लेकर समिति के द्वारा सर्वसम्मति से लोगों के सहयोग से यज्ञ संचालन करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान देवघर के आचार्य संजय मिश्रा की देखरेख में 22 वैदिकों द्वारा शिव शक्ति महायज्ञ कराने का प्रस्ताव लिया गया. इस संबंध में समिति अध्यक्ष सुबल किशोर ठाकुर ने बताया कि 9 नवंबर को बाजे-गाजे के साथ 1000 कन्या व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जायेगी. साथ ही 10 नवंबर को यज्ञ का शुभारंभ करने का प्रस्ताव लिया गया. बताया 11 नवंबर से 15 तक अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पंडित गौरांगी गौरी द्वारा राम कथा के साथ शिव कथा शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक किया जायेगा. प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा हर रोज कथा के बाद भक्ति जागरण का कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें एक से बढ़कर एक धार्मिक झांकी होगी 16 को यज्ञ की पूर्णाहुति की जायेगी. मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुबल किशोर ठाकुर , मंत्री कुणाल ठाकुर, तुषार चंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष अवनीकांत ठाकुर, यज्ञाचार्य पंडित संजय मिश्रा, यजमान अजीत ठाकुर शास्त्री, कथावाचक संस्कृति कार्यक्रम भक्ति जागरण के संचालक ओमकार ठाकुर, यजमान शास्त्री ठाकुर, शिवानंद ठाकुर, रजनीकांत ठाकुर, संजीव ठाकुर, भूतनाथ ठाकुर, सुशील ठाकुर, मनोज ठाकुर, अशोक ठाकुर, ओमकार ठाकुर, तुषार ठाकुर, कुणाल ठाकुर, लोचन ठाकुर, निरंजन ठाकुर, विजय ठाकुर, चंद्रशेखर ठाकुर, जंतु महतो, मोहन रावत, पिंटू रावत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola