अधिवक्ता संघ का चुनाव 12 को, 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ का चुनाव 12 को,  23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

मधुपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडल अधिवक्ता संघ मधुपुर चुनाव 12 दिसंबर को होना है. चुनाव में कुल 12 पदों के लिए 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. चुनाव पदाधिकारी सतीश चन्द्र मंडल, नागेश्वर भैया व पंचम राय ने संविक्षा के बाद अभ्यर्थियों के नामों की सूची का प्रकाशन किया. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार, मुरारी प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए विंदेश्वरी प्रसाद शाही, कौशल किशोर दुबे, महासचिव पद के लिए श्याम सुंदर भैया, समीर कुमार यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन जितेंद्र कुमार, सरोज राम मिश्रा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए धनंजय प्रसाद शाही, छोटेलाल दास, सह कोषाध्यक्ष पद से शकील अहमद, अवधेश कुमार ठाकुर व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए राजीव कुमार सिंह, उमेश प्रसाद शाही, उमेश प्रसाद सिंह, चंद्र शेखर सिंह, सरोज कुमार कुशवाहा, दशरथ प्रसाद पांडेय, मो. सोहेल अख्तर अंसारी, मो. जीशान अंसारी, गणेश कुमार यादव चुनाव मैदान में है. 12 दिसंबर को 10.30 बजे से 3:00 बजे तक मतदान व 4 बजे से मतगणना, जो पूर्ण होने तक जारी रहेगी. अनुमंडल अधिवक्ता संघ, मधुपुर के ऑफिस बियरर्स के कुल 12 पदों के लिए 204 अधिवक्ता मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola