Deoghar News : श्रम मंत्री ने प्रवासी मजदूर के परिजन को सौंपा 50 हजार का चेक

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 09 May 2025 8:33 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री झारखंड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष से श्रम, नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने मृतक मजदूर की आश्रित पत्नी आरती देवी को 50 हजार का चेक सौंपा.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : तमिलनाडु के तांबरम शहर में काम करने गये सारवां के ठाढ़ी गांव के मजदूर की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी थी. उनके पार्थिव शरीर को लाने के लिए मुख्यमंत्री झारखंड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष से श्रम, नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने मृतक मजदूर की आश्रित पत्नी आरती देवी को 50 हजार का चेक सौंपा. सारवां बीडीओ के आवेदन पर यह सहायता दी गयी. मंत्री ने राज्य से बाहर काम करने जाने वाले श्रमिकों से अपील की कि बाहर काम करने जाने वाले मजदूर अपना निबंधन श्रमाधान पोर्टल पर में निश्चित रूप से करवा लें. उन्होंने जानकारी दी कि निबंधन करा लेने से प्रवासी मजदूरों को प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थायी या पूर्ण रूप से आशक्त होने की स्थिति में पंजीकृत प्रवासी मजदूरों को दो लाख का भुगतान उनके आश्रितों को दिया जायेगा. साथ ही अपंजीकृत प्रवासी मजदूर लाभुकों को 1.50 लाख का भुगतान होगा. वहीं दुर्घटना में दो आंखों या दो अंगों की हानि हुई, तो पंजीकृत प्रवासी मजदूरों को दो लाख और अपंजीकृत मजदूरों को 1.50 लाख रुपये की सहायता मिलेगी. हाइलाइट्स राज्य से बाहर काम करने जाने वाले मजदूर श्रमाधान पोर्टल पर निबंधन अवश्य करायें : संजय -मुख्यमंत्री झारखंड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष से दी गयी राशि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola