घर के सामने से स्काॅर्पियो चोरी, थाने में दी शिकायत
Published by : SHAILESH Updated At : 06 Sep 2025 2:12 AM
मरीकडीह गांव से गुरुवार की रात घर के सामने खड़ी एक स्काॅर्पियो वाहन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया
मोहनपुर. थाना क्षेत्र के मरीकडीह गांव से गुरुवार की रात घर के सामने खड़ी एक स्काॅर्पियो वाहन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में पीड़ित विवेक कुमार गौतम ने थाने में शिकायत दी है. पीड़ित ने बताया कि उनका घर देवघर-गोड्डा मुख्य पथ पर मरीकडीह गांव में है. गुरुवार की रात घर के सामने वाहन खड़ा कर सोने चले गये थे. सुबह जब बाहर निकले तो वाहन गायब पाया. परिजन और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. पीड़ित ने आशंका जतायी है कि संगठित गिरोह ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










