दुकान कर्मचारी पर नाबालिग से छेड़छाड़ और नकदी लेकर फरार होने का आरोप, गिरफ्तार

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
दुकान कर्मचारी पर नाबालिग से छेड़छाड़ और नकदी लेकर फरार होने का आरोप, गिरफ्तार

मधुपुर: रेडीमेड कपड़ा दुकान के कर्मी पर नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क किनारे संचालित एक रेडीमेड कपड़ा दुकान में कार्यरत कर्मचारी पर मालिक की 12 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है. इस संबंध में सोमवार को मधुपुर थाना में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि रविवार को दुकान मालिक किसी जरूरी कार्य से बाहर गया था और अपनी 12 वर्षीय पुत्री को कुछ समय के लिए दुकान पर बैठा गया था. आरोप है कि इसी दौरान देवीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी 42 वर्षीय कर्मचारी विपिन रवानी ने नाबालिग के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की. साथ ही, दुकान के गल्ले में रखे दो दिनों की बिक्री के लगभग 30-35 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गया. दुकान संचालक ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. वहीं, आरोपी विपिन रवानी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दुकान मालिक के पास उसका दो महीने का वेतन बकाया था. वेतन मांगने पर उसे झूठे मामले में फंसाया गया है. उसने यह भी बताया कि वह पिछले करीब 12 वर्षों से उक्त दुकान में कार्यरत था. हाइलार्ट्स : रेडीमेड कपड़ा दुकान के कर्मी पर नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola