जांच शिविर में मिली दो हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
जांच शिविर में मिली दो हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं

अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर आयोजित कर 136 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को शिविर आयोजित कर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का चेकअप हुआ. शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. लीलावती ने 136 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की. इस दौरान गर्भवती महिलाओं का रूटीन जांच, ब्लड प्रेशर, एचआइवी व वजन आदि की जांच की गयी. जांच के क्रम में दो हाई रिस्क गर्भवती महिला चिह्नित हुई. 15 गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन सामान्य से कम पाया गया. इस दौरान 76 महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया. शिविर में चिकित्सको ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की काउंसिलिग करके चिकित्सक ने गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में जानकारी दिया गया. प्रसव के बाद परिवार कल्याण के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया गया. हाई रिस्क कैटेगरी, हीमोग्लोबिन की कमी और उच्च रक्तचाप वाली गर्भवती महिलाओं को भी जांच कर इलाज किया गया. गर्भवती महिलाओं के अत्यधिक भीड़ को देखते हुए एएनसी चेकअप, बीपी जांच, वजन के लिए दो काउंटर बनाया गया था ताकि महिलाओं की जांच में सहूलियत हो. इस अभियान के तहत अब प्रत्येक महीने की 9 तारीख के अलावे जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का महीना के अंतिम बुधवार को भी जांच किया जायेगा. समय पर इन खतरों की पहचान करके बहुत सी जटिलताओं को कम किया जाता है. गर्भावस्था के दौरान हर महीना एएनसी जांच जरूरी है. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को जांच उपरांत आयरन की गोली, कैल्शियम, फोलिक एसिड टैबलेट,विटामिन की दवा भी दिया गया. वहीं, गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, आइसीटीसी और अन्य खून की नि: शुल्क जांच की गयी. मौके पर सरिता कुमारी, श्याम हांसदा, मलय खां, अनीता मुर्मू, शोएब आलम, अविनाश कुमार, आधारू यादव समेत बीटीटी, सहिया साथी व सहिया मौजूद थे. हाइलार्ट्स : अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर आयोजित कर 136 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola