नये डीआरएम पहुंचे देवघर, की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, कहा दुमका रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों का भेजेंगे प्रस्ताव
देवघर: आसनसोल रेल मंडल के नये डीआरएम प्रशांत कुमार मिश्रा ने जसीडीह व बैद्यनाथधाम स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली तथा श्रद्धालुओं के हित में सुविधा बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया. डीआरएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बैद्यनाथधाम आसनसोल मंडल का सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है. देवघर-दुमका स्टेशन होकर बहुत जल्द […]
देवघर-दुमका स्टेशन होकर बहुत जल्द लंबी दूरी की ट्रेनों को चलाने पर विचार किया जायेगा. इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड को भेजा जायेगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पटना व दिल्ली के लिए भी नयी ट्रेन का भी प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड को भेजा जायेगा. संताल क्षेत्र का विशेष ख्याल रखा जायेगा. उन्होंने कहा : बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को क्या बेहतर सुविधा दी जाये, इस पर विचार-विमर्श किया गया है. स्टेशन मैनेजर से भी सभी जानकारी ली.
किस क्षेत्र में सुधार की जरुरत है, उसका विस्तृत ब्योरा मांगा गया है. डीआरएम ने यह भी कहा कि जल्द ही जसीडीह स्टेशन में टूर इंफाॅर्मेशन स्टॉल खोला जायेगा. इस स्टॉल में यात्रियों को बाबा मंदिर सहित आसपास के टूरिस्ट सेंटर से लेकर हर तरह की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी. इसके अलावा सिंगल विंडो इंफॉर्मेशन टूर स्टॉल खोलने की भी योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










