रोसे को डीबीटी जिओ टेगिंग करने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

नाला : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में विभिन्न योजना की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बीडीओ श्री जायसवाल ने सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक तथा कनीय अभियंताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मनरेगा, 14वां वित्त आयोग आदि […]

विज्ञापन

नाला : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में विभिन्न योजना की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बीडीओ श्री जायसवाल ने सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक तथा कनीय अभियंताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मनरेगा, 14वां वित्त आयोग आदि की प्रगति समीक्षा की. उन्होंने सभी रोजगार सेवकों को डीबीटी जिओ टेगिंग करने, रिजेक्टेड ट्रांजेक्सन, एसीजी डाटा का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

उन्होंने सभी पंचायत सचिवो को शौचालय का लक्ष्य पूरा करने तथा कमल क्लब गठन का रिपोर्ट जमा करने, मनरेगा आयुक्त के निर्देशों का पालन करते हुए लंबित भुगतान को पूर्ण करने सभी मजदूरों का बैंक खाता नवीकरण करने तथा जॉब कार्ड सत्यापन करने का भी निर्देश दिया. रोजगार दिवस पर मजदूरों का आवेदन प्राप्त करने एवं वैसे स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जहां शौचालय नहीं है.

बैठक में बीसीओ जॉन मरांडी, जीपीएस अनिल कुमार, सहायक अभियंता निखिल चन्द्र साह, कअ एचएन शर्मा, कुन्दन दास, निशांत कुमार, विश्वजीत दुबे, चंचल दास, मनव्वर आलम, गौतम रूंज, सुखमय घोष, चन्द्रशेखर यादव, ढेना मरांडी, कैलाश मंडल, शिशु धीवर, कार्तिक रजक, नींबूलाल हेम्ब्रम, होपना हेम्ब्रम, सहदेव मुर्मू, रोजलीना हेम्ब्रम, निर्मल कोल, मनोज कुमार मंडल, अल्ताफुर रहमान आदि पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola