कुंडा पुलिस ने एक खाली व तीन बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कार्रवाई. अवैध तरीके से बालू उत्खनन व चोरी का आरोप गुप्ता सूचना पर कुंडा पुलिस ने की कार्रवाई चांदडीह अजय नदी घाट के लीज एरिया के बाहर से बालू उठाते पकड़ा ट्रैक्टर मालिक व चालकों को बनाया गया है आरोपित तीन चालक गिरफ्तार, एक फरार देवघर : कुंडा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर […]
विज्ञापन
कार्रवाई. अवैध तरीके से बालू उत्खनन व चोरी का आरोप
गुप्ता सूचना पर कुंडा पुलिस ने की कार्रवाई
चांदडीह अजय नदी घाट के लीज एरिया के बाहर से बालू उठाते पकड़ा
ट्रैक्टर मालिक व चालकों को बनाया गया है आरोपित
तीन चालक गिरफ्तार, एक फरार
देवघर : कुंडा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर चांदडीह अजय नदी घाट से अवैध रुप से बालू उठाव करते चार ट्रैक्टरों को पकड़ा. एक गाड़ी के चालक ने पुलिस को आते देख बालू अनलोड कर दिया, जबकि तीन ट्रैक्टर पर ओवरलोड बालू था. एक गाड़ी का चालक भी किसी तरह पुलिस की नजरों से बचकर भाग निकला. वहीं तीन ट्रैक्टरों के चालकों को पकड़कर पुलिस ने कुंडा थाना ले आया. इस संबंध में एएसआइ जेपी पांडेय के प्रतिवेदन पर कुंडा थाना कांड संख्या 41/17 भादवि की धारा 414, माइंस एंड मिनरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि मामले में अवैध तरीके से अजय नदी चांदडीह घाट में लीज एरिया के बाहर से बालू उठाव कर चोरी करने का आरोप है.
इस संबंध में लगातार सूचनाएं मिल रही थी. उसी आधार पर अहले सुबह में एएसआइ जेपी पांडेय, अरविंद कुमार, जय कुमार सिंह समेत सशस्त्र बलों के साथ छापेमारी करने पहुंचे. मामले में सभी ट्रैक्टर मालिकों व चालकों को आरोपित बनाया गया है. गिरफ्तार चालकों को पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश करायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










