दर्जन भर को पूछताछ के लिए लाया थाना, बांड भरवा कर छोड़ा
मधुपुर: करौं थाना क्षेत्र के कसैया गांव में धार्मिक स्थल पर असमाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक सामान फेंक कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के बाद गांव में अब भी तनाव का माहौल है. प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है. घटना के दूसरे दिन भी गांव में दंडाधिकारी व पुलिस लगातार कैंप कर रही है. […]
मधुपुर: करौं थाना क्षेत्र के कसैया गांव में धार्मिक स्थल पर असमाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक सामान फेंक कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के बाद गांव में अब भी तनाव का माहौल है. प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है. घटना के दूसरे दिन भी गांव में दंडाधिकारी व पुलिस लगातार कैंप कर रही है. एसडीओ कुंदन कुमार व एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों व पुलिस बल की अलग-अलग टीम बना कर रात को विभिन्न गांवों की सघन गश्ती की गयी.
गुरुवार की मध्यरात्रि को शहर व गांव के अलग-अलग जगहों से अकेले घूम रहे तकरीबन दर्जन भर लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया. दूसरे दिन बांड भरवा कर थाना से छोड़ा गया. जिला मुख्यालय से बुलाये गये पुलिस बल को मधुपुर व पाथरोल में अलग-अलग जगह लगाया गया है. करौं प्रखंड के कसैया व बारा पंचायत पर पुलिस की विशेष निगाह है.
असमाजिक तत्वों ने चारों दिन इन्हीं दो पंचायतो के धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक सामान फेंक कर माहौल खराब करने का प्रयास किया था. इधर पुलिस व विशेष शाखा की टीम उक्त सभी घटना के पिछे लगे असमाजिक तत्वों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है. कई जगह ग्राम रक्षा दल बना कर धार्मिक स्थलों के सुरक्षा की जिम्मेवारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










