बाबा साहेब की जयंती पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता
देवघर: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर देवघर सेंट्रल स्कूल में निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाषण प्रतियोगिता में देवेश पांडेय ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सदैव अनुकरणीय है. वे एक महामानव थे जिन्होंने मानसिक प्रताड़ना सह कर भी सकारात्मक सोच रखा और देश-देशांतर में अपनी विद्वता […]
वे एक महामानव थे जिन्होंने मानसिक प्रताड़ना सह कर भी सकारात्मक सोच रखा और देश-देशांतर में अपनी विद्वता का झंडा गाड़ा. वर्षा भारती ने कहा कि बाबा साहेब ने छूआछूत परंपरा को खत्म किया. तनिसा ने कहा कि संविधान का निर्माण कर उन्होंने नवीन भारत बनाया. रिषभ राज ने कहा कि सामाजिक प्रताड़ना सहने के बाद भी वे अपनी धुन में लगे रहे.
वे हम सबों के आदर्श हैं. आदर्श ने कहा कि उनकी जीवनी से हमें हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी. भाषण प्रतियोगिता में वर्षा भारती को प्रथम, तनीषा अनवर को द्वितीय व रिषभ राज तृतीय रहे. वहीं निबंध प्रतियोगिता में अंजलि, पायल व निखिल परासर को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला. इस अवसर पर संजय झा, कौशल कुमार, अमित मिश्रा व विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










