मधुपुर में जेसीबी चलाकर हटाया अतिक्रमण, हड़कंप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर: अनुमंडल प्रशासन ने बुधवार को शहर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर भारी मात्रा में सामान जब्त कर लिया. शहर के गांधी चौक से स्टेशन रोड, हटिया रोड, भगत सिंह चौक, हाजी गली, सरदार पटेल रोड, डालमिया कूप, बेलपाड़ा, खलासी मोहल्ला, बस पड़ाव समेत अन्य जगहों में सड़क किनारे अवैध तरीके से […]
विज्ञापन
मधुपुर: अनुमंडल प्रशासन ने बुधवार को शहर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर भारी मात्रा में सामान जब्त कर लिया. शहर के गांधी चौक से स्टेशन रोड, हटिया रोड, भगत सिंह चौक, हाजी गली, सरदार पटेल रोड, डालमिया कूप, बेलपाड़ा, खलासी मोहल्ला, बस पड़ाव समेत अन्य जगहों में सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाये गये ठेला, दुकान, गुमटी आदि को अभियान चलाकर जेसीबी मशीन द्वारा हटाया.
साथ ही अतिक्रमण कर लगाये गये चौकी, छप्पर, बालू, ईंटा, कपड़ा, बरतन आदि सामान भी बड़े पैमाने पर जब्त कर थाना ले आया. अभियान में एसडीओ कुंदन कुमार, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह, बीडीओ संतोष कुमार चौधरी व इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार समेत नगर पर्षद के कर्मी व भारी पुलिस बल आदि मौजूद थे.
जेसीबी द्वारा जगह-जगह लगाये गये अवैध दुकान व छज्जा को तोड़ा गया. इस दौरान पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया गया. अतिक्रमण को लेकर शहर में हड़कंप का माहौल है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हाल में सड़कों का अतिक्रमण नहीं होने दिया जायेगा. शहर को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा. दिन भर पुलिस प्रशासन अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे. पुलिस द्वारा अवैध दुकानों के खूंटे, खंभों को उखाड़ फेंका गया. साथ ही दुकानदारों को पुन: सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने की चेतावनी भी दी गयी.
क्या कहते हैं एसडीओ : एसडीओ कुंदन कुमार ने कहा कि शहर के पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं होने दिया जायेगा.
क्या कहते है एसडीपीओ : एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रमुख चौक चौराहों पर अवैध तरीके से चल रहे दुकान व अतिक्रमण के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई होगी. किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










