आजीविका मिशन के जरिये राेजगार दिलाने पर चर्चा
मधुपुर. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बैठक बुधवार को नगर पर्षद सभागार में नप अध्यक्ष संजय यादव के अध्यक्षता में हुई. वार्ड पार्षदों व अन्य को बताया गया कि इस योजना के तहत बेरोजगार युवा व युवतियों को ऋण मुहैया कराने को लेकर पहले आवेदन लिया जायेगा. इसके बाद युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा और […]
इनमें जरी इम्ब्राॅयडरिंग, पेंटिंग, सिलाई, कम्प्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग, पंखा, ट्रांसफार्मर आदि की बैंडिंग जैसे प्रशिक्षण देकर कुशल बनाया जायेगा. प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र दिया जायेगा.
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी रंजन कुमार सिन्हा, नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन, सिटी मिशन मैनेजर कौशल किशोर, वार्ड पार्षद रवि रवानी, मलका अंजुम, अल्ताफ हुसैन, सपन मिश्रा, नौशाद आलम, सोमा नंदी, निताई सोरेन, मंजू देवी, रवींद्र पाठक, राजेश कुमार दास, मुस्ताक अहमद, रेणु देवी, रशीदा खातून आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










