पेंशनरों के साथ निगम कर रहा मनमानी: राजेंद्र प्रसाद
देवघर. नगर निगम द्वारा मनमाना टैक्स वसूली के मुद्दे पर झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर इकाई की ओर से प्रेस वार्ता की गयी. इसमें सचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पेंशनरों के साथ नगर निगम द्वारा जो होल्डिंग टैक्स वसूली की जा रही है, उसमें मनमानी की जा रही है. सही तरीके से निजी संस्था […]
यहां तक कि 10 गुणा अधिक टैक्स बिना कारपेट एरिया की जांच किये वसूली की जा रही है. श्री प्रसाद ने कहा कि सुविधाएं तो दी नहीं जा रही है, लेकिन टैक्स वसूली में जुर्माना के साथ वसूली करने पर तुले हैं.
टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख के दिन अवकाश रहने के चलते दूसरे दिन सबों को लौटा दिया. इधर, सबसे जुर्माना के साथ टैक्स वसूली की धमकी दी जा रही है. उन्होंने मांग उठायी है कि निगम कार्यालय में पेंशनरों की शिकायत सुनने के लिए पेंशनर प्रकोष्ठ का गठन हो तथा नये दर पर टैक्स वसूली पर तत्काल राेक लगे. इस प्रकार के कार्य नहीं करने पर शीघ्र अांदोलन की रणनीति बनायी जायेगी. प्रेस वार्ता के दौरान दर्जनों पेंशनर समाज के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










