हाइस्कूलों के विद्यार्थियों का होगा नि:शुल्क करियर काउंसेलिंग
देवघर : जिले के राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा से अवगत कराने के उद्देश्य से करियर काउंसेलिंग किया जायेगा. करियर काउंसेलिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी जायेगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड […]
देवघर : जिले के राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा से अवगत कराने के उद्देश्य से करियर काउंसेलिंग किया जायेगा. करियर काउंसेलिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी जायेगी.
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड के सचिव द्वारा पत्र जारी करने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर द्वारा चिह्नित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. करियर काउंसेलिंग के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक स्तर पर उनके भविष्य निर्माण के अनुसार कौन-कौन सा रोजगार या उच्च स्तरीय शिक्षा किस स्तर पर, किस विषय के साथ प्राप्त किया जा सकेगा.
इसके लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों व लिपिकों को कार्यशाला के माध्यम से प्रेरित किया जा चुका है. इसलिए कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक विद्यालय में चयनित स्थल पर दीवार चित्रण अथवा बैनर के माध्यम से जानकारी देने का प्रावधान किया गया है. ताकि छात्र-छात्राएं सुलभता से अवलोकन कर पूरा लाभ उठा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










