मांसाहारी व्यंजनों के लिए शहरवासी एक माह तक रहेंगे वंचित
देवघर : प्रशासनिक निर्देश के बाद मांसाहारी व्यंजनों के इच्छुक शहरवासियों को अगले एक माह तक इंतजार करना पड़ सकता है. जबकि सरकार के गृह विभाग के आदेश का हवाला देते हुए प्रशासन व नगर निगम की अोर से वधशालाअों को बंद किये जाने की घोषणा तो की गयी. मगर वैकल्पिक व्यवस्था न किये जाने […]
देवघर : प्रशासनिक निर्देश के बाद मांसाहारी व्यंजनों के इच्छुक शहरवासियों को अगले एक माह तक इंतजार करना पड़ सकता है. जबकि सरकार के गृह विभाग के आदेश का हवाला देते हुए प्रशासन व नगर निगम की अोर से वधशालाअों को बंद किये जाने की घोषणा तो की गयी. मगर वैकल्पिक व्यवस्था न किये जाने से शहर के मटन-चिकेन व्यंजनों के इच्छुक लोगों को जायका बदलने में परेशानी होगी अौर उन्हें अगले एक माह तक मांस खाने नहीं मिलेगा.
बतातें चलें कि शनिवार को डीसी की अध्यक्षता में डिप्टी मेयर, निगम के सीइअो, सिविल सर्जन व पशुपालन पदाधिकारियों की बैठक में पांच मई तक शहर में किसी भी प्रकार के वधशालाअों में मांस-मुर्गा बिक्री करने पर प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा की गयी है. पांच मई के बाद निगम के पूर्ण बोर्ड की होने वाली बैठक में लिये गये निर्णय व नई नियमावली तय होने के बाद ही वधशाला संचालकों को लाइसेंस निर्गत करने व पुराने लाइसेंस के रिन्युअल किये जाने की घोषणा की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










