अंतरराष्ट्रीय लोक अदालत में 211 मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को नालसा व डालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. अदालत में मामलों का निष्पादन के लिए चार बेंच बनाये गये. अदालत में सुलह समझौता के आधार पर 211 मामलो का निष्पादन किया गया. जिसमें बैंक […]

विज्ञापन

मधुपुर : अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को नालसा व डालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. अदालत में मामलों का निष्पादन के लिए चार बेंच बनाये गये. अदालत में सुलह समझौता के आधार पर 211 मामलो का निष्पादन किया गया. जिसमें बैंक से संबंधित 24 मामलों का निष्पादन किया गया. इसमें 1 लाख 98 हजार रुपये की वसूली की गयी. इसके अलावे रेलवे एक्ट से संबंधित 170 मामले व धारा 107,

144 के तीन मामले, अपराध से जुड़े 12, बिजली से दो मामले को सुलह समझौते के आधार पर निपटाया गया. मौके पर एसडीजेएम आलोक कुमार ने कहा कि लोक अदालत आयोजित कर विभिन्न मामलों का आपसी समझौता के आधार पर निष्पादन किया जाता है. इस अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार, गौतम गोविंदा, नरेंद्र कुमार, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी नीरज कुमार समेत अधिकवक्ता दीपक कुमार, विनय कुमार सिन्हा, राजकुमार भगत, कौशल किशोर दुबे, रूपेश नारायण सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, प्रणय कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola