शिवगंगा श्मशान में ऋषभ सरेवार की गला रेतकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

देवघर: नगर थानांतर्गत भोला पंडा पथ निवासी ऋषभ सरेवार (19) की शिवगंगा के समीप श्मशान घाट के अंदर अज्ञात अपराधियों द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार रात की बतायी जा रही है. सुबह परिजनों को जानकारी होते ही मामले की सूचना नगर थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सह […]

विज्ञापन
देवघर: नगर थानांतर्गत भोला पंडा पथ निवासी ऋषभ सरेवार (19) की शिवगंगा के समीप श्मशान घाट के अंदर अज्ञात अपराधियों द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार रात की बतायी जा रही है. सुबह परिजनों को जानकारी होते ही मामले की सूचना नगर थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय, एएसआइ जीके मित्रा, बीके मंडल सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे. मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज दिया.

उधर, पुलिस ने घटनास्थल से एक बड़ा कटारी सहित शराब की बोतल, सिगरेट का टुकड़ा, गांजा का चिलम व एक काला शर्ट बरामद किया है. घटनास्थल से बरामद हुआ काला शर्ट किसका है.

इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. उधर, घटना की जानकारी होने पर एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे. आसपास के दुकानदारों से एसडीपीओ ने घटना के बारे में पूछताछ की, किंतु किसी से कुछ सुराग हाथ नहीं लग सका है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल के दिनों से ऋषभ ने तंत्र साधना में काफी प्रसिद्धि हासिल कर ली थी. अक्सर वह साधना के लिए श्मशान घाट जाता था तथा रात-रात भर वह साधना में लीन रहता था. कई बार ऋषभ रात को भी श्मशान में ही रह जाता था. गुरुवार को भी श्मशान से रात में ऋषभ घर नहीं लौटा. खोजबीन के क्रम में परिजनों को जानकारी मिली कि श्मशान में किसी युवक की लाश पड़ी है. वहां पहुंचने पर परिजनों ने ऋषभ को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी. घटना को लेकर मृतक के चाचा शशिकांत सरेवार ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि भतीजे की हत्या सहयोगियों के साथ मिलकर श्मशान के बाबा ने की है. इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. उधर नगर पुलिस ने घटनास्थल पर गिरे खून से सनी मिट्टी जब्त कर थाना ले गया. सदर अस्पताल के तीन सदस्यीय बोर्ड द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया. मामले में नगर पुलिस श्मशान में गांजा का कस लगाने के लिये आने-जाने वाले पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
ध्रुवनाथ सहित पांच गिरफ्तार सात नामजद बनाये गये आरोपित
ऋषभ हत्याकांड मामले में चाचा शशिकांत सरेवार के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. मामले में श्मशान के महंत ध्रुवनाथ सहित आदर्श कुमार, संजीव गुप्ता, राहुल कुमार, किशन कुमार िमश्रा, पांडेय बॉस व शिबू श्रृंगारी को नामजद आरोपित बनाया गया है. आरोपितों में ध्रुवनाथ, आदर्श, संजीव, राहुल व किशन को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर िलया है. फरार पांडेय बॉस व शिबू श्रृंगारी की तलाश में पुलिस सघन छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola