चार साल के बच्चों का होगा कक्षा केजी में दाखिला

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में चार वर्ष प्लस आयु वर्ग के बच्चों का दाखिला केजी में होगा. केजी में दाखिले की प्रक्रिया नये शैक्षणिक सत्र के अप्रैल से आरंभ होगी. राज्यस्तरीय वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह निर्देश मुख्य सचिव राजबाला वर्मा व विभागीय सचिव आराधना पटनायक ने दिया. बैठक में शिक्षा विभाग के […]

विज्ञापन
देवघर : जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में चार वर्ष प्लस आयु वर्ग के बच्चों का दाखिला केजी में होगा. केजी में दाखिले की प्रक्रिया नये शैक्षणिक सत्र के अप्रैल से आरंभ होगी. राज्यस्तरीय वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह निर्देश मुख्य सचिव राजबाला वर्मा व विभागीय सचिव आराधना पटनायक ने दिया. बैठक में शिक्षा विभाग के प्राथमिक निदेशक कृपाशंकर झा व माध्यमिक निदेशक डॉ मनीष रंजन शामिल थे. डीएसइ सीवी सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष तक सरकारी स्कूलों में पांच वर्ष के ऊपर के बच्चों का दाखिला कक्षा एक में होता था.

लेकिन, नये शैक्षणिक सत्र से चार वर्ष के ऊपर के बच्चों का दाखिला केजी वर्ग में होगा. मेन्यू के अनुसार बच्चों को मध्याह्न भोजन मिले. इसके लिए राज्यस्तर पर 24 से 30 मार्च तक मध्याह्न भोजन अभियान चलाया जायेगा. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में लड़कियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया है.

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र से कक्षा छह एवं नवम में 75-75 सीटों पर दाखिले करने का निर्देश दिया गया है. पूर्व में दोनों ही इंट्री कक्षा में 50-50 सीटें निर्धारित थी. प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया है. विद्यालय में गुणात्मक एवं मात्रात्मक सुधार के लिए एसएमसी की बैठक में मुखिया जी को शामिल करने का भी निर्देश दिया गया है. सरकारी योजना का लाभ बच्चों को डीबीटी के माध्यम से दिया जायेगा. इसके लिए प्रत्येक बच्चों का आधार सिडिंग कराते हुए बैंकों में एकाउंट खुलवाने का भी निर्देश दिया गया है. वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीइओ उदय नारायण शर्मा, डीएसइ सीवी सिंह समेत सभी प्रखंड के बीइइओ आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola