टीम के सदस्यों को बनाया बंधक आक्रोश बढ़ता देख भागे बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

मारगोमुंडा: मुरलीपहाड़ी पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुसलिम आदिवासी टोला में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण सह जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. टीम के समक्ष ग्रामीणों ने जमकर हो-हंगामा किया. अंकेक्षण टीम में शामिल अधिकारियों से ग्रामीणों ने योजनाओं की जांच करने के बाद जनसुनवाई करने की बात कही. इसके बाद भी […]

विज्ञापन

मारगोमुंडा: मुरलीपहाड़ी पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुसलिम आदिवासी टोला में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण सह जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. टीम के समक्ष ग्रामीणों ने जमकर हो-हंगामा किया. अंकेक्षण टीम में शामिल अधिकारियों से ग्रामीणों ने योजनाओं की जांच करने के बाद जनसुनवाई करने की बात कही.

इसके बाद भी अधिकारियों ने कार्यक्रम जारी रखा. जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा और जम कर हो हंगामा करने लगे. इस बीच दो पक्षों में हाथापाई भी हुई. मामले को बिगड़ता देख बीडीओ जोहन टुडू वहां से भाग निकले. इसके बाद ग्रामीणों ने अंकेक्षक टीम के अन्य सदस्यों को बंधक बना लिया. ग्रामीणों का कहना था कि मांगें पूरी नहीं होने तक अंकेक्षण कार्य नहीं होने दिया जायेगा.

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पहुंची व ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत कर बंधक बनाये गये सदस्यों को मुक्त कराया. इसके बाद सबों को सुरक्षित रूप से प्रखंड कार्यालय ले जाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola