विषपान से महिला की स्थिति बिगड़ी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर. रहस्यमय परिस्थिति में एक महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अॉन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बताया कि विषपान करने से महिला की स्थिति बिगड़ गयी है. फिलहाल उपचार के बाद इमरजेंसी वार्ड में उसे शिफ्ट कर दिया गया है. महिला का नाम तोहीना बीवी(45) […]
विज्ञापन
देवघर. रहस्यमय परिस्थिति में एक महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अॉन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बताया कि विषपान करने से महिला की स्थिति बिगड़ गयी है. फिलहाल उपचार के बाद इमरजेंसी वार्ड में उसे शिफ्ट कर दिया गया है. महिला का नाम तोहीना बीवी(45) है और वह देवीपुर थानांतर्गत झूमरबाद गांव की रहने वाली है.
इस बीच परिजनों ने बताया कि सुबह-सुबह घर के सभी लोग काम के सिलसिले में खेत गये थे. घर लौटे तो उसे बेहोश पाया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाये. जहां इलाज के बाद वार्ड में भरती कर दिया गया. इस बीच अस्पताल प्रबंधन की अोर से पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










