मांगों पर हुई चर्चा, आंदोलन की बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

देवघर में एसबीआइ स्टॉफ एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक देवघर : देवघर. मेहर गार्डेन में रविवार को स्टेट बैंक अॉफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के सात सर्किल के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस बत्रा की अध्यक्षता में हुई. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. एसोसिएशन […]

विज्ञापन

देवघर में एसबीआइ स्टॉफ एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक

देवघर : देवघर. मेहर गार्डेन में रविवार को स्टेट बैंक अॉफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के सात सर्किल के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस बत्रा की अध्यक्षता में हुई. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. एसोसिएशन की ओर से गोड्डा सांसद श्री दुबे को सम्मानित किया गया.

स्टाफ हित में उठायेंगे आवाज, बनी रणनीति : बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. जिसमें नोटबंदी के दौरान कर्मियों व अधिकारियों द्वारा बैंकिंग कार्यकाल के अलावा की गयी ड्यूटी का उचित भुगतान, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी व अवकाश की राशि को पूर्णत: टैक्स फ्री किया जाये, कामगार/अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति, पेंशन संबंधी मुद्दे, अनुकंपा नियुक्ति योजना, पांच दिवसीय बैंकिंग आदि मुद्दे शामिल थे. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्टाफ के हित में आवाज उठायेंगे.

मांगों पर हुई चर्चा…
बैठक में मुख्य रूप से जेनरल सेक्रेटरी एसकी बंदलीश, चीफ सेक्रेटरी जेबी महापात्रा, नार्थ इस्ट सर्किल के अध्यक्ष प्रणव ठकुरिया, दिल्ली सर्किल के महासचिव प्रवीण छाबड़ा, कोलकाता के सिद्धार्थ खान, रांची के पीके घोष मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से अब तक की उपलब्धियों को पेश किया गया. वहीं बैठक में पटना सर्किल के देवघर मॉड्यूल के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभायी. जिसमें देवघर मॉड्यूल के डीजीएस अजय शंकर पांडेय, एजीएस मुन्ना झा, प्रवीर कुमार चौबे, रामानंद सिंह व ब्रजेश सिंह आदि शामिल थे.
बैंक अधिकारियों व स्टाफ ने रखी अपनी बात
सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन
नोटबंदी के दौरान बैंिकंग कार्यकाल के अलावा की गयी ड्यूटी का उचित भुगतान की उठी मांग
संघ की ओर से मिला आश्वासन, मांगों के लिए लड़ेंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola