अपराध की योजना बनाते चार गिरफ्तार
कार्रवाई. कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज देवघर : कुंडा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अपराध की योजना बनाने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एएसआइ अरविंद कुमार-1 के प्रतिवेदन पर कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में गिरफ्तार बंपास टाउन निवासी सुनील दास सहित […]
कार्रवाई. कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज
देवघर : कुंडा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अपराध की योजना बनाने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एएसआइ अरविंद कुमार-1 के प्रतिवेदन पर कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में गिरफ्तार बंपास टाउन निवासी सुनील दास सहित कोरियासा निवासी अमित दास, बैजनाथपुर निवासी चंदन कुमार, चितोलोढ़िया निवासी जामुन यादव व मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंधा निवासी राहुल कुमार सिंह को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि कुंडा थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त सभी आरोपित चितोलोढ़िया निवासी पिंकू यादव के घर में जुटे हैं. इसी सूचना पर कुंडा पुलिस छापेमारी करने पहुंचे तो सभी वहां से निकल चुके थे. पूछताछ में पिंकू ने बताया कि छह माह से वह ट्रैक्टर चलवाता है.
उसी क्रम में राहुल व चंदन के यहां बालू, छर्री, गिट्टी गिराने में दोनों से जान-पहचान हुई थी. उन दोनों ने बताया था कि एक आदमी का सफाया कराना है, जिसकी चर्चा गांव के जामुन यादव से करने पर उसने कहा था कि आसान काम है. उसने उक्त काम कराने का आश्वासन दिया था. इसके बाद जामुन, सुनील व अमित ने राहुल और चंदन से बातचीत की थी.
इस दौरान सुनील दास किसी बूढ़ा राय की हत्या करने के लिए पांच लाख मांग रहा था. चंदन व राहुल ने दो लाख देने की बात कही थी. सुनील ने अमित के साथ मिलकर घटना अंजाम देने की बात कही थी. इसी योजना पर बातचीत करने सभी पिंकू के घर आये थे. ऐसा काम करने से मना किये जाने पर सभी वहां से गुस्सा कर निकल चुके थे. किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दे गये थे. इस संबंध में कुंडा थाना कांड संख्या 21/17 भादवि की धारा 114, 115, 120बी के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है. मामला दर्ज करने के बाद कुंडा पुलिस ने कांड के आरोपित सुनील दास समेत अमित दास, चंदन कुमार व जामुन यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
हत्या के लिए मांगे गये थे पांच लाख
एएसआइ अरविंद कुमार के प्रतिवेदन पर मामला दर्ज
सुनील दास समेत अमित दास, चंदन कुमार, जामुन यादव व राहुल कुमार सिंह बने आरोपित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










