एयरफोर्स भरती रैली देवघर में छह अप्रैल से

Updated:
विज्ञापन

देवघर: संताल परगना सहित आठ जिले के युवाओं के लिए एयरफोर्स में सीधी नियुक्ति का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने वाला है. एयरफोर्स की रिक्रूटमेंट विंग छह से 14 अप्रैल तक देवघर में भर्ती रैली का आयोजन करने जा रही है. भर्ती रैली जसीडीह के कुमैठा स्थित मेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में आयोजित होगी. इस भर्ती रैली […]

विज्ञापन
देवघर: संताल परगना सहित आठ जिले के युवाओं के लिए एयरफोर्स में सीधी नियुक्ति का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने वाला है. एयरफोर्स की रिक्रूटमेंट विंग छह से 14 अप्रैल तक देवघर में भर्ती रैली का आयोजन करने जा रही है.

भर्ती रैली जसीडीह के कुमैठा स्थित मेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में आयोजित होगी. इस भर्ती रैली में देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, धनबाद तथा गिरिडीह जिले के युवा भाग ले सकते हैं. भर्ती रैली की तैयारी को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस के कांफ्रेंस हॉल में सांसद निशिकांत दूबे की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें एयर फोर्स के विंग कमांडर अनिल अशोक मैंदर्गी, देवघर डीसी अरवा राजकमल के अलावा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में डीसी ने कहा कि भर्ती रैली को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग देगा.

योग्यता व दक्षता है तो सलेक्ट होंगे : विंग कमांडर
विंग कमांडर श्री मैंदर्गी ने बताया कि एयरफोर्स की इस भर्ती रैली में सीटों की संख्या असिमित है. जितने भी युवा इसमें दक्ष व अर्हता वाले होंगे, सबका चयन होगा. 10 से 11 अप्रैल तक इंडियन एयरफोर्स की वाई ग्रुप की भर्ती होगी. वाई ग्रुप की भर्ती के लिए छात्रों को बायोलॉजी विषय के साथ आइएससी पास होना जरूरी है. वहीं 12 व 13 अप्रैल को मेडिकल सहायक पदों के लिए भर्ती होगी. इसके अर्हता एयरफोर्स के नियमानुसार तय है. जिसमें एक निश्चित हाइट और शैक्षणिक योग्यता जरूरी है.
विंग कमांडर ने दी जानकारी
विंग कमांडर ने बताया कि 19 से 21 वर्ष तक के युवा जो इंटर में 50% अंकों के साथ उतीर्ण हों तथा जिनकी न्यूनतम लम्बाई 165 सेमी है वे इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. सर्वप्रथम दो बार लिखित परीक्षा तथा तीन तरह की शारीरिक जांच परीक्षा आयोजित होगी. इसमें सफल होने वाले प्रतिभागियों का ग्रुप डिस्कशन कराया जायेगा. जिसके बाद अंतिम रूप से चयन किया जायेगा.
बैठक में विधायक नारायण दास, डीटीओ प्रेमलता मुर्मू, डीपीआरओ बिंदेश्वरी झा, गोपनीय प्रभारी देवलाल उरांव, सीओ शैलेश कुमार, सिविल सर्जन एससी झा, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद,सांसद के सलाहकार प्रिंस सहित कई विभागों के अधिकारी और एयरफोर्स के पदाधिकारी मौजूद थे.
इन पदों के लिए होगी भर्ती रैली
भारतीय वायु सेना में मेडिकल असिस्टेंट, ग्राउंड ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, एयर पुलिस, ऑटो ऑपरेटर आदि पदों के लिए भर्ती रैली होगी.
दूसरी बार संताल के युवाओं को एयरफोर्स में भरती का अवसर मिल रहा है. बोकारो में संताल के सैंकड़ों युवाओं का चयन हुआ था. एक साल के अंतराल में फिर छह अप्रैल से अवसर एयरफोर्स दे रही है. देवघर में भर्ती रैली आयोजित होगी. इसमें अधिक से अधिक प्रतिभागी भाग लें. दक्षता व योग्यता के बल पर भारतीय वायु सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करें.
-निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा लोकसभा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola