जनाधिकार समिति ने हत्या के विरोध में की सभा

Updated:
विज्ञापन

देवघर: जनाधिकार समिति की ओर से एक दिवसीय जनाक्रोश सह धरना-प्रदर्शन का आयोजन वीआइपी चौक स्थित वीर कुंवर सिंह प्रतिमा के सामने किया गया. इसमें केरल में आरएसएस, विहिप, बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्या के विरोध में जनाक्रोश सभा के तहत धरना-प्रदर्शन किया गया. इसमें केरल के सीपीएम सरकार पर […]

विज्ञापन

देवघर: जनाधिकार समिति की ओर से एक दिवसीय जनाक्रोश सह धरना-प्रदर्शन का आयोजन वीआइपी चौक स्थित वीर कुंवर सिंह प्रतिमा के सामने किया गया. इसमें केरल में आरएसएस, विहिप, बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्या के विरोध में जनाक्रोश सभा के तहत धरना-प्रदर्शन किया गया. इसमें केरल के सीपीएम सरकार पर साजिश के तहत राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों की निर्मम हत्या कराने का आरोप लगाया गया.

इसकी कड़ी निंदा करते हुए हिंसा को रोकने के अलावा राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इससे संबंधित एक ज्ञापन डीसी अरवा राज कमल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया.

मंच संचालन प्रभाकर शांडिल्य ने की. बैठक में मुख्य वक्ता मधु सुदन मंडल, उप मुख्यवक्ता गौरी शंकर शर्मा, डा युगल किशोर चौधरी, पार्षद रीता चौरसिया, चंद्र शेखर खवाड़े, विष्णुकांत झा, संतोष उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा, विवेक तिवारी, सूरज राज, आकाश भारती, ललन मिश्रा, सूरज झा, संतोष तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, प्रीतम कुमार देवघरिया, विजया सिंह, मोहन वर्णवाल, राजीव सिंह, जय मिश्रा, पिंटू झा, राजनीश पांडेय आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola