होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी मुद्दे को लेकर जिला अधिवक्ता संघ में हुई आम बैठक
देवघर: जिला अधिवक्ता संघ भवन के सभागार में अधिवक्ताओं की आम बैठक हुई. इसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स की अप्रत्याशित बढ़ोतरी व सेल्प एसेसमेंट मुद्दे पर चर्चा हुई. संघ के अध्यक्ष वैद्यनाथ यादव ने इसकी अध्यक्षता की. उन्होंने इसका विरोध जताया. बार काउंसिल के कार्यकारी उपाध्यक्ष […]
उन्होंने इसका विरोध जताया. बार काउंसिल के कार्यकारी उपाध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने भी विरोध जताया व अधिवक्ताओं के हित की बात उठाई. महासचिव प्रणय कुमार सिन्हा ने नगर पालिका नियमावली के कई उदाहरण दिये व इसे जबरन थोपा गया कानून होने की बात कही. इसके अलावा अशोक कुमार राय, प्रदीप कुमार सिन्हा, प्रीतम आनंद, सुचित्रा झा, विपुल मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, राजेश कुमार शाही,अंजनी कुमार मिश्रा समेत दर्जनाें अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार दिये. बैठक में अधिवक्ताओं के ग्रुप इंश्योरेंश, स्टांप पेपर की समस्या आदि को भी उठाया गया. इस अवसर पर सैकड़ों एडवोकेट शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










