छात्रा अपहरण कांड : आरोपितों के खिलाफ वारंट लेगी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

देवघर : देवसंघ स्कूल के समीप से अपहृत छात्रा के मामले में दर्ज कांड संख्या 104/17 के आरोपितों अनुज कुमार केसरी समेत उसके पिता गोपाल केसरी व उसकी मां के खिलाफ अब नगर पुलिस कोर्ट में वारंट प्रे करेगी. कांड के आइओ ने इसकी तैयारी कर ली है. संभावना है कि सोमवार को वारंट के […]

विज्ञापन

देवघर : देवसंघ स्कूल के समीप से अपहृत छात्रा के मामले में दर्ज कांड संख्या 104/17 के आरोपितों अनुज कुमार केसरी समेत उसके पिता गोपाल केसरी व उसकी मां के खिलाफ अब नगर पुलिस कोर्ट में वारंट प्रे करेगी. कांड के आइओ ने इसकी तैयारी कर ली है. संभावना है कि सोमवार को वारंट के लिए कोर्ट में कांड के आइओ द्वारा प्रार्थना पत्र दी जायेगी. पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को ही स्कूल से छात्रा गायब हुई थी. मामले में उसी दिन शाम में उसके परिजनों ने नगर थाना में छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

कांड के अनुसंधान में पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी में कैद फुटेज को जांच किया था, जिसमें 16 फरवरी को आखिरी बार स्कूल के मेन गेट से निकलते हुए छात्रा को पाया गया था. उसके बाद वह कहां गई, इसका सुराग ही नहीं मिल पा रहा है. मामले में अनुज के दोस्त बाजला चौक के समीप के एक दंत चिकित्सक को थाना बुलाकर नगर पुलिस ने पूछताछ भी की थी. इसके पूर्व आरोपितों की खोज में नगर पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट व पड़ोसी जिला दुमका के अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी की थी.
बावजूद अपहृता समेत आरोपितों के बारे में नगर पुलिस को कुछ खास सुराग हाथ नहीं लग सका है. हालांकि पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर दुमका में रहने वाली लड़के की एक रिश्तेदार से भी पूछताछ की थी. पुलिस को उसके द्वारा देवघर के एक युवक का नाम लेते हुए दुमका तक साथ छोड़ने की बात कही गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola