एकतरफा कार्रवाई का पुलिस पर लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

देवघर : प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन ने आज कैंडिल मार्च निकाला. कैंडिल मार्च के माध्यम से त्रिदेव हॉस्पिटल में हुई प्रेम प्रकाश की मौत पर शोक व्यक्त किया गया. यह आर मित्रा से निकल कर टावर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सभा में तब्दील हो गयी. इसमें लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई […]

विज्ञापन

देवघर : प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन ने आज कैंडिल मार्च निकाला. कैंडिल मार्च के माध्यम से त्रिदेव हॉस्पिटल में हुई प्रेम प्रकाश की मौत पर शोक व्यक्त किया गया. यह आर मित्रा से निकल कर टावर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सभा में तब्दील हो गयी. इसमें लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सीबीआइ से जांच कराने की मांग की. हीरोज के मीडिया प्रभारी अजय कुमार पंडित ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही से प्रेम प्रकाश की मौत

त्रिदेव आइसीयू में इलाज के दौरान हो गयी. डा राकेश की गैरमौजूदगी में अप्रशिक्षित कंपाउंडर ने डायलिसिस की. परिजनों ने चार फरवरी को डाॅक्टर के विरुद्ध में लिखित शिकायत पुलिस को दी. इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जबकि नौ फरवरी को डाॅक्टर की ओर से मृत्युंजय पंडित, नीरज पंडित, नवेंदु यादव आदि पर केस दर्ज करा दिया गया है.

इस केस में पुलिस सक्रिय हो गयी है और एक ही दिन में स्पॉट वेरिफिकेशन, डायरी व वारंट की प्रक्रिया पूरी कर छापेमारी शुरू कर दी है. मामले की सीबीआइ जांच करायी जाये. इस अवसर पर सुमन पंडित, मुकेश कुमार, प्रिंस कुमार, अविनाश कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद यादव, पलटन पंडित, विनोद कुमार, रमेश यादव, मोहन झा, कौशल कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola