शैक्षणिक सत्र 2015-16 में शुरू हुई थी इंटर की पढ़ाई, साइंस व कॉमर्स में करीब 600 छात्राएं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
10वीं तक के पार्ट टाइम शिक्षकों के भरोसे चलती है कक्षाएं देवघर : ग्रामीण व सुदूर ग्रामीण परिवेश की लड़कियों को शिक्षा के मुख्यधारा में शामिल करने तथा गुणवत्तापूर्ण उच्च माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जिले के आठ प्रखंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का संचालन हो रहा है. शिक्षा विभाग ने निर्देश […]
विज्ञापन
10वीं तक के पार्ट टाइम शिक्षकों के भरोसे चलती है कक्षाएं
देवघर : ग्रामीण व सुदूर ग्रामीण परिवेश की लड़कियों को शिक्षा के मुख्यधारा में शामिल करने तथा गुणवत्तापूर्ण उच्च माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जिले के आठ प्रखंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का संचालन हो रहा है. शिक्षा विभाग ने निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2015-16 में जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में इंटरमीडिएट साइंस व कॉमर्स संकाय की पढ़ाई शुरू कर दी गयी है. दो शैक्षणिक सत्र बीतने को हैं, लेकिन अबतक एक भी स्थायी शिक्षक या कांट्रेक्ट शिक्षकों की नियुक्ति अथवा प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है. 10वीं तक की कक्षा ले रहे पार्ट टाइम शिक्षकों के भरोसे ही 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्राओं की पढ़ाई का इंतजाम किया गया है.
इधर, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने डीइओ को कस्तूरबा विद्यालय में सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के आदेश पूर्व में दिये थे. इंटरमीडिएट के चालू शैक्षणिक सत्र की वार्षिक परीक्षा सामने है, लेकिन अबतक उपलब्ध शिक्षकों द्वारा छात्राओं की पढ़ाई सिलेबस के अनुसार पूरी नहीं करायी गयी है. पाठ्यक्रम पूरा नहीं होने के कारण छात्राएं परेशान हैं. उन्हें बेहतर रिजल्ट नहीं होने का डर सता रहा है. स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं की मानें तो पार्ट टाइम शिक्षक भी पाठ्यक्रम के अनुरूप पढ़ाई नहीं करा कर जैसे-तैसे सिलेबस पूरा करने में लगे हैं.
प्रत्येक कक्षा में 50-50 सीटें निर्धारित
कक्षा 11वीं व 12वीं में दाखिले के लिए 50-50 सीटें निर्धारित की गयी है. प्रत्येक वर्ष साइंस व कॉमर्स संकाय में 50 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन लिया जाता है. औसतन हर वर्ष 60 से 70 फीसदी छात्राओं का दाखिला होता है.
स्कूल में समुचित शिक्षक नहीं है. कक्षा 10वीं तक के शिक्षक ही 11वीं व 12वीं की कक्षाएं ले रहे हैं. इंग्लिश विषय की पढ़ाई डिजीटल क्लासेस के माध्यम से करायी जा रही है. वर्तमान में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में 78 छात्राएं नामांकित हैं.
– शोभा कुमारी, वार्डन, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय देवघर
कांट्रेक्ट पर शिक्षकों के नियोजन के लिए आवेदन मांगा गया है. वर्तमान में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए यथाशीघ्र मिडिल स्कूलों के उच्च योग्यताधारी शिक्षकों को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रतिनियुक्त किया जायेगा.
– उदय नारायण शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










