आरोपित रामचंद्र झा कोर्ट में पेश भेजे गये न्यायिक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

देवघर : शुक्रवार को पंडित बीएन झा पथ स्थित मानसरोवर के समीप एक विवादित भूमि को लेकर हुई मारपीट-छिनतई कांड में नगर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित रामचंद्र झा को कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के आदेश पर नगर पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी हो कि घटना में ललित मिश्रा के […]

विज्ञापन

देवघर : शुक्रवार को पंडित बीएन झा पथ स्थित मानसरोवर के समीप एक विवादित भूमि को लेकर हुई मारपीट-छिनतई कांड में नगर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित रामचंद्र झा को कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के आदेश पर नगर पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी हो कि घटना में ललित मिश्रा के सिर में गंभीर चोट लगी थी.

घटना को लेकर ललित की पत्नी मोनिका मिश्रा ने पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी रामचंद्र झा सहित पुत्र उमेश चंद्र झा, राजेश झा व बिहारी मिश्र के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या 86/17 भादवि की धारा 341, 323, 447, 325, 307, 379, 34 के तहत मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola