तक्षशिला विद्यापीठ में छात्रों को दी गयी विदाई
देवघर : तक्षशिला विद्यापीठ में 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक कृष्णानंद झा ने 10वीं व 12वीं के छात्रों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि विदाई समारोह अविस्मरणीय पल होता है. जिस उद्देश्य के लिए तक्षशिला विद्यापीठ का निर्माण हुआ, आज वह प्रगति […]
देवघर : तक्षशिला विद्यापीठ में 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक कृष्णानंद झा ने 10वीं व 12वीं के छात्रों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि विदाई समारोह अविस्मरणीय पल होता है. जिस उद्देश्य के लिए तक्षशिला विद्यापीठ का निर्माण हुआ, आज वह प्रगति के पथ पर अग्रसर है.
उन्होंने छात्रों से कहा कि बगैर संघर्ष के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता है. आगे सफलता के लिए आपको चुनौतियों का सामना डट कर करना होगा, तभी आप देश के सफल नागरिक बन सकते हैं. विद्यार्थियों ने स्कूली शिक्षा पर नुक्कड़ नाटक सहित गीत-संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया. इस मौके पर प्राचार्य प्रद्युत घोष, उप प्राचार्य पुआली नाथ, शिक्षक किशोर झा, पूर्णिमा चटर्जी, सोमनाथ मिश्र, आत्माराम झा, मीडिया प्रभारी शंभु सहायक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










