deoghar news : अबुआ आवास योजना के लाभुकों के लिए 6.93 करोड़ की स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन
deoghar news : अबुआ आवास योजना के लाभुकों के लिए 6.93 करोड़ की स्वीकृति

राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना के सुयोग्य लाभुकों के बीच किस्त की राशि देने के लिए डीसी विशाल सागर ने गुरुवार को राशि की स्वीकृति दी.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना के सुयोग्य लाभुकों के बीच किस्त की राशि देने के लिए डीसी विशाल सागर ने गुरुवार को राशि की स्वीकृति दी. इस कड़ी में वित्तीय वर्ष 2023-24 में देवघर जिले के लिए द्वितीय किस्त में नये व लंबित रहे लाभुकों को भुगतान किया जायेगा. इसके तहत देवीपुर प्रखंड में चार, मारगोमुंडा में दो, मोहनपुर में आठ एवं पालोजोरी में 10 लाभुकों (24 लाभुकों को 12 लाख रुपये नव भुगतान) तथसा तृतीय किस्त के लिए देवीपुर प्रखंड में 20, करौं 15, मारगोमुंडा 11, मोहनपुर 46 व पालोजोरी में 18 लाभुकों (110 लाभुकों को 1.10 करोड़), इसी तरह वित्तीय वर्ष 2023-24 में चतुर्थ किस्त के लिए सारवां प्रखंड में 13 लाभुकों (13 लाभुकों को 2.60 लाख रुपये नव भुगतान) राशि विमुक्त की गयी. इसके अलावा वितीय वर्ष 2024-25 में देवघर जिले में प्रथम किस्त में नये एवं लंबित रहे लाभुकों को देवघर प्रखंड के 31 लाभुकों के बीच 9.30लाख, द्वितीय किस्त में देवघर प्रखंड में 230, देवीपुर प्रखंड में 141, करौं 57, मधुपुर 93, मारगोमुंडा 62, मोहनपुर 50 एवं पालोजोरी प्रखंड में 112 (कुल 745 लाभुकों में से 3 करोड़ 72 लाख 50 हजार नव भुगतान) को अबुआ आवास योजना के लिए राशि विमुक्त की गयी. साथ ही तृतीय किस्त में नये एवं लंबित रहे लाभुकों को देवीपुर प्रखंड में 27, करौं 05, मधुपुर 38, मारगोमुंडा 20, मोहनपुर 14 एवं पालोजोरी प्रखंड से 46 (150 लाभुकों के बीच 1.50 करोड़ रुपये नव भुगतान) को अबुआ आवास योजना के लिए राशि दी गयी है. शेष बचे लाभुकों को भी जल्द योजना के लाभ से लाभान्वित किया जायेगा. ज्ञात हो कि अबुआ आवास योजना झारखंड की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत गरीब वर्ग के लोगों या जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है उनको तीन कमरे के लिए 02 लाख रुपये की किस्तवार राशि सरकार देती है. हाइलाइट्स -नये व पुराने सभी लाभुकों को दी गयी राशि -शेष बचे लाभुकों को भी जल्द भुगतान किया जायेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola