आपदा प्रबंधन के लिए विभाग रहे तैयार : डीडीसी

देवघर: सोमवार को समाहरणालय कक्ष में आपदा प्रबंधन की बैठक उप विकास आयुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. उप विकास आयुक्त ने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए आपदा प्रबंधन काफी जरूरी है. इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ब्लड बैंक, स्वयं सेवी संस्थाओं, रेलवे सहित […]
देवघर: सोमवार को समाहरणालय कक्ष में आपदा प्रबंधन की बैठक उप विकास आयुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. उप विकास आयुक्त ने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए आपदा प्रबंधन काफी जरूरी है.
इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ब्लड बैंक, स्वयं सेवी संस्थाओं, रेलवे सहित विभिन्न विभाग को सभी का संपर्क नंबर अद्यतन रखना काफी जरूरी है. आवश्यकता पड़ने पर टेलिफोनिक अथवा मैसेज के जरिये प्रबंधन की मदद ली जा सके.
हर वर्ष कम से कम दो से तीन बार आपदा प्रबंधन की बैठक होना जरूरी है. साथ ही हर वर्ष मॉक ड्रील एवं आवश्यक प्रशिक्षण का भी बंदोबस्त किया जाना चाहिए. विभागीय तैयारी पुख्ता होने पर पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाया जा सकेगा.
उन्होंने कहा कि अगर कहीं सुखाड़ की स्थिति होती है तो बीज एवं सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बीते दिनों आये आंधी व भारी बारिश की वजह से हुई तबाही का आकलन कर पीड़ितों को अविलंब राहत पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. बैठक में सिविल एसडीओ देवघर जय ज्योति सामंता, अंचलाधिकारी देवघर धीरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश कुमार चौधरी, सहकारिता पदाधिकारी राम कुमार प्रसाद सहित स्वास्थ्य, कृषि, विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










