ePaper

deoghar news : मोहनपुर में 56 पारिवारिक सूची के आवेदन पेंडिंग, देवघर रिंग रोड में भूमि अधिग्रहण की गति धीमी

Updated at : 18 Apr 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
deoghar news : मोहनपुर में 56 पारिवारिक सूची के आवेदन पेंडिंग, देवघर रिंग रोड में भूमि अधिग्रहण की गति धीमी

मोहनपुर अंचल कार्यालय में सरकारी प्रोजेक्ट का पारिवारिक सूची समय पर तैयार नहीं होने से भू-अर्जन कार्यालय से रैयतों का भूमि अधिग्रहण कार्य धीमी पड़ गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : मोहनपुर अंचल कार्यालय में सरकारी प्रोजेक्ट का पारिवारिक सूची समय पर तैयार नहीं होने से भू-अर्जन कार्यालय से रैयतों का भूमि अधिग्रहण कार्य धीमी पड़ गया है. देवघर रिंग रोड में मोहनपुर अंचल क्षेत्र में ही सबसे अधिक भूमि अधिग्रहण कार्य किया जाना है. भू-अर्जन विभाग से रैयतों के बीच भूमि की मुआवजा राशि वितरण करने के लिए ग्राम सभा के माध्यम से रैयतों की पारिवारिक सूची (उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र ) मोहनपुर अंचल कार्यालय से मांगी गयी है, जिसमें अब तक 56 पारिवारिक सूची मोहनपुर अंचल से भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इसमें अधिकतर पारिवारिक सूची दो महीना पहले मांगी गयी है, बावजूद ग्राम सभा से पारिवारिक सूची भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध नहीं करायी गयी है. मोहनपुर अंचल के छातमी, फुरसातरी, सरैया, सेमरा, बियाही, नवाडीह, घाघरा, पदनबोना, अराजी दुम्माबाद, हिंडोलावरण, बंका, हिरणा, पथलगढ़ा, सतबेहरी मौजा से 60 फीसदी पारिवारिक सूची भू-अर्जन विभाग को उपलब्ध नहीं करायी जा सकी है. हर मौजा से चार से पांच पारिवारिक सूची पेंडिंग है. देवघर रिंग रोड में कुल 78 मौजा में रैयती भूमि अधिग्रहण किया जाना है. इसमें कुल 501 एकड़ रैयती भूमि अधिग्रहण के लिए 400 करोड़ रुपये मुआवजा राशि का भुगतान किया जाना है. पहले फेज में एनएचएआइ ने भू-अर्जन विभाग को करीब 150 करोड़ रुपये मुआवजा राशि के लिए मुहैया भी करा दी है, जिसमें विभाग से जमीन के रैयतों के बीच अब तक मात्र पांच करोड़ रुपये ही भुगतान हो पाया है. समय पर पारिवारिक सूची भू-अर्जन कार्यालय को मुहैया नहीं कराये जाने से रैयतों के बीच तेजी से भुगतान नहीं हो पा रहा है, इससे देवघर रिंग रोड का भूमि अधिग्रहण की गति धीमी हो गयी है.

हिंडोलावरण से सात महीने बाद भी नहीं मिली सूची

मोहनपुर अंचल के हिंडोलावरण मौजा में देवघर रिंग रोड प्रोजेक्ट में भू-अर्जन के लिए भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा मोहनपुर सीओ से एक दावेदार का अगस्त 2024 में पारिवारिक सूची मांगी गयी है, लेकिन अभी तक पारिवारिक सूची उपलब्ध नहीं करायी जा सकी है. हालांकि हिंडोलावरण से पहले कुछ रैयतों की पारिवारिक सूची भू-अर्जन कार्यालय को प्राप्त हुई है. जिन रैयतों को नोटिस गया है वैसे रैयत रोज-रोज भू-अर्जन कार्यालय में चक्कर लगाकर बैरंग वापस लौट रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMARNATH PODDAR

लेखक के बारे में

By AMARNATH PODDAR

AMARNATH PODDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola