कोर्ट के आदेश की हो रही अवमानना

Published at :20 Oct 2013 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश की हो रही अवमानना

जसीडीह: राजकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक) रोहिणी परिसर में शनिवार को देवघर प्रखंड क्षेत्र के टेट पास एवं पारा शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक के दौरान सरकार द्वारा टेट पास की नियुक्ति एवं पारा शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने, स्थायी करण आदि को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही पांच सूत्री मांगों पर भी निर्णय लिया गया. […]

विज्ञापन

जसीडीह: राजकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक) रोहिणी परिसर में शनिवार को देवघर प्रखंड क्षेत्र के टेट पास एवं पारा शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक के दौरान सरकार द्वारा टेट पास की नियुक्ति एवं पारा शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने, स्थायी करण आदि को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही पांच सूत्री मांगों पर भी निर्णय लिया गया. अध्यक्ष लंबोदर मिश्र ने कहा कि झारखंड सरकार पारा शिक्षकों के नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि एवं सीधी नियुक्ति सहित अन्य मांगों पर अबतक ठोस कदम न उठाकर केवल झूठा आश्वासन दिया जा रहा है. वहीं टेट परीक्षा फल प्रकाशित हुए करीब एक साल होने जा रहा है व उच्च न्यायालय द्वारा तीन माह के भीतर नियुक्ति करने के निर्देश दिये जाने के बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा क्रियान्वयन करने पर पहल नहीं की जा रही है.

ऐसे में टेट पास और पारा शिक्षक अब आगे की रणनीति को विवश हो गये हैं. बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर निर्णय लिया गया जिसमें सरकार सम्मानजनक मानदेय वृद्धि एवं स्थायीकरण करें. टेट उत्तीर्ण पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति, हड़ताल अवधि के मानदेय का त्वरित भुगतान करें.

उक्त मांगों पर यथाशीघ्र अमल न करने पर उच्च न्यायालय का शरण लेगें. साथ ही अगली बैठक 26 अक्तूबर को इसी स्थान पर करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर वंशीधर दूबे, महेश पांडेय, उमेश प्रसाद यादव, उमर नाथ तिवारी, जय प्रकाश मंडल,धर्मात्मा शर्मा, श्रीलाल दास, संजय कुमार मिश्र, सुदामा मालाकार, संजीव कुमार झा, अजीत कुमार राय,ब्रह्नादेव यादव, अरूण कुमार, मीना कुमारी झा, कुमारी लता सिंह, दीपा कुमारी, नीलम कुमारी, राखी चौरसिया, रवि शंकर पांडेय, बीपुल कुमार मिश्र आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola