सीमेंट छड़ की दुकान का वेंटिलेटर तोड़ा एक लाख की हुई चोरी

Published at :19 Oct 2013 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
सीमेंट छड़ की दुकान का वेंटिलेटर तोड़ा एक लाख की हुई चोरी

देवघर: देवघर-दुमका मुख्य पथ स्थित गोशाला के बगल में मां तारा इस्पात सीमेंट-छड़ की दुकान से चोरों ने गुरुवार रात नगदी रुपये सहित चांदी व सोने के सिक्के की चोरी कर ली. चोर दुकान का वेंटीलेटर तोड़ कर अंदर घुसा था. वहीं गल्ले को तोड़ कर उसमें रखा नगदी 72 हजार रुपया सहित एक सोने […]

विज्ञापन

देवघर: देवघर-दुमका मुख्य पथ स्थित गोशाला के बगल में मां तारा इस्पात सीमेंट-छड़ की दुकान से चोरों ने गुरुवार रात नगदी रुपये सहित चांदी व सोने के सिक्के की चोरी कर ली. चोर दुकान का वेंटीलेटर तोड़ कर अंदर घुसा था.

वहीं गल्ले को तोड़ कर उसमें रखा नगदी 72 हजार रुपया सहित एक सोने की 10 ग्राम का सिक्का व पांच चांदी की 10-10 ग्राम का सिक्का चोरी कर फरार हो गया. सुबह स्टाफ प्रेमनाथ केसरी दुकान खोल कर अंदर गया तब सामान बिखरा पाया. वहीं वेंटीलेटर व ड्रावर टूटा हुआ था.

मिलान करने पर पाया कि गल्ले में रखा नगदी 68 हजार व खुदरा चार हजार हजार रुपया सहित सोने व चांदी का सिक्का गायब है. घटना को लेकर दुकान मालिक पवन कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. देर रात तक पुलिस को मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola