आज से देवी मंदिरों का तीन दिन तक के लिये बंद रहेगा पट

देवघर: बाबा मंदिर परिसर में स्थित शक्ति मंदिर, मां पार्वती, मां काली एवं मां संध्या मंदिर में महा सप्तमी तिथि पर विशेष पूजा होने के बाद दोपहर को बंद कर दिया जायेगा. तीन दिनों तक आम भक्त इन शक्ति मंदिरों में दर्शन नहीं कर पायेंगे. इस्टेट पुरोहित पंडित माया शंकर शास्त्री ने बताया की शारदीय […]
देवघर: बाबा मंदिर परिसर में स्थित शक्ति मंदिर, मां पार्वती, मां काली एवं मां संध्या मंदिर में महा सप्तमी तिथि पर विशेष पूजा होने के बाद दोपहर को बंद कर दिया जायेगा. तीन दिनों तक आम भक्त इन शक्ति मंदिरों में दर्शन नहीं कर पायेंगे.
इस्टेट पुरोहित पंडित माया शंकर शास्त्री ने बताया की शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी, महा अष्टमी एवं महा नवमी पर इन मंदिरों में विशेष दीक्षा लिये भक्तों को ही दर्शन करने का अधिकार प्राप्त है. इसलिए इन विशेष तिथियों पर शक्ति मंदिर को बंद करने की परंपरा चली आ रही है.
तीन दिनों के दरम्यान मंदिर के पुजारी मात्र ही मां की पूजा करेंगे. उसके उपरांत मंदिर का पट बंद कर दिया जायेगा. पट बंद करने की परंपरा आज दोपहर से मां के मंदिरों में मां को साही स्नान कराने के उपरांत विशेष पूजा का आयोजन करने का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










