झारखंड: 5 लड़कों ने दुश्मनी में युवक का हाथ काट डाला, हालत गंभीर, कलाई ढूंढ रही पुलिस

Updated at : 08 May 2023 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: 5 लड़कों ने दुश्मनी में युवक का हाथ काट डाला, हालत गंभीर, कलाई ढूंढ रही पुलिस

सदर अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर ने विवेक को बेहतर इलाज के लिये बाहर ले जाने की सलाह दी है. घायल विवेक ने पुलिस को बौआ सिंह व नीतीश नाम के दो आरोपियों का नाम बताया है. उसने बताया कि पूर्व से इन आरोपियों के साथ उसकी दुश्मनी थी.

विज्ञापन

देवघर: आपसी दुश्मनी में नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक निवासी विवेक कुमार को उसके पांच परिचित लड़कों ने मिलकर दाएं हाथ को कलाई के पास से काट डाला. उसकी मां घायल बेटे को इलाज कराने सदर अस्पताल लेकर पहुंची. घटना की जानकारी होते ही नगर थाना के प्रभारी थानेदार कुमार अभिषेक व एसआइ रवींद्र कुमार सिंह सदर अस्पताल आये. घायल युवक से घटना की जानकारी लेकर विवेक के कटे हाथ का पार्ट खोजने घटनास्थल निकले.

सदर अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर ने विवेक को बेहतर इलाज के लिये बाहर ले जाने की सलाह दी है. घायल विवेक ने पुलिस को बौआ सिंह व नीतीश नाम के दो आरोपियों का नाम बताया है. उसने बताया कि पूर्व से इन आरोपियों के साथ उसकी दुश्मनी थी.

सुलह करने के बहाने घर से करीब साढ़े सात बजे उसे बुलाया और बौआ, नीतीश सहित पांच युवकों ने बुलाकर कास्टर टाउन सुंदर लाल मिश्रा रोड में धारदार हथियार से उसके दाएं हाथ को काट दिया. इधर पुलिस बता रही है कि जिन दो आरोपियों का नाम आया है, उनलोगों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola