मनरेगा में हुई गड़बड़ी की जांच हो

Published at :16 Sep 2013 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में हुई गड़बड़ी की जांच हो

देवघर : गौरीपुर पंचायत में झारखंड असंगठित दैनिक मजदूर संघ के तत्वावधान में बैठक हुई. बैठक संघ के महासचिव संजय मंडल की अध्यक्षता में हुई. इसमें मजदूरों ने मजदूरी नहीं मिलने की बात कहीं. साथ ही पंचायत में एक भी सिंचाई कूप का काम नहीं हुआ है. मौके पर संजय मंडल ने कहा कि मनरेगा […]

विज्ञापन

देवघर : गौरीपुर पंचायत में झारखंड असंगठित दैनिक मजदूर संघ के तत्वावधान में बैठक हुई. बैठक संघ के महासचिव संजय मंडल की अध्यक्षता में हुई. इसमें मजदूरों ने मजदूरी नहीं मिलने की बात कहीं.

साथ ही पंचायत में एक भी सिंचाई कूप का काम नहीं हुआ है. मौके पर संजय मंडल ने कहा कि मनरेगा में भारी गड़बड़ी है. इसकी जांच की मांग की है. इस दौरान कहा कि मजदूरों का समय पर भुगतान नहीं होगा तो आंदोलन किया जायेगा. वहीं 20 सितंबर को मजदूर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अपनी मांगो को लेकर धरना देने का मन बनाया है. मौके पर सुभाष मंडल, नवल किशोर मंडल, खूम लाल यादव सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola