बिना मेहनत के कोई सफल नहीं हो सकता

Published at :16 Sep 2013 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिना मेहनत के कोई सफल नहीं हो सकता

देवघर : बिना मेहनत के कोई सफल नहीं होता. इस बात को जीवन का सिद्धांत बनाकर लगातार प्रयास करते हुए आज देवघर पीएचइडी सर्किल के अधीक्षण अभियंता के पद पर सदानंद मंडल कार्यरत हैं. अपनी इस सफलता का सारा श्रेय वो अपने माता–पिता व गुरूजन को देते हैं. मूल रूप से कटिहार जिले के रहने […]

विज्ञापन

देवघर : बिना मेहनत के कोई सफल नहीं होता. इस बात को जीवन का सिद्धांत बनाकर लगातार प्रयास करते हुए आज देवघर पीएचइडी सर्किल के अधीक्षण अभियंता के पद पर सदानंद मंडल कार्यरत हैं.

अपनी इस सफलता का सारा श्रेय वो अपने मातापिता गुरूजन को देते हैं. मूल रूप से कटिहार जिले के रहने वाले श्री मंडल अपनी प्रारंम्भिक शिक्षादीक्षा पीरपैंती(बिहार) के खवासपुर से ग्रहण की है. मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पटना साइंस कॉलेज से इंटर वर्ष 1987 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पटना से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की.

वर्ष 1989 में पीएचइडी विभाग से जुड़े. संयोगवश पहली पोस्टिंग पटना में ही हुई. उसके बाद दुमका, सहरसा, देवघर, सिमडेगा. रांची, साहिबगंज और फिर अधीक्षण अभियंता के रूप में देवघर गये. छात्रों को संदेश देते हुए कहते हैं मेहनत से पीछे हटें. सच्च मेहनत इंसान को जरुर सफल बनाता है. किताबें पढ़ने में रूचि थोड़ी कम है. हां समाचार पत्रपत्रिकाएं पढ़ना अच्छा लगता है. मगर खेल में विशेषकर क्रि केट में खासी रूचि रहने के कारण खिलाड़ियों के आकंड़े बहुत याद रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola