गुलाल, पटाखों और मिठाइयों के साथ मना जीत का जश्न

Updated:
विज्ञापन
गुलाल, पटाखों और मिठाइयों के साथ मना जीत का जश्न

भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर झूम उठा सारवां

विज्ञापन

सारवां. पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली प्रचंड जीत पर सारवां और लखोरिया भाजपा मंडल कमेटी की ओर से मंगलवार को भव्य जश्न मनाया गया. मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह और सुनील कुमार मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लखोरिया मोड़ और सारवां बस स्टैंड पर एकत्र होकर खुशी का इजहार किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाए, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की. पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की. मौके पर मंडल प्रतिनिधि संजय प्रसाद, उपाध्यक्ष सीताराम हजरा, महामंत्री मदन प्रसाद राय, दयानंद, रंजीत यादव, शंकर राउत, संजय वर्मा, सुभाष हाजरा, प्रेस सारवां बस स्टैंड में महामंत्री सचिन प्रजापति, गबलू सिंह, सुधीर सिंह, जिया नाग, दिलीप पांडे, रामदेव पंडित, जग्गू पांडे, पवन पांडे, केटकुली सिंह, कृष्णानंद सिंह समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola