दंडाधिकारी व पुलिस ने हटाया कब्जा

मधुपुर : अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से आदेश मिलने के बाद दंडाधिकारी व पुलिस बल ने रविवार को शहर के लालगढ स्थित तापस कुमार सील के मकान में कब्जा जमाये भाडेदार को हटाया. बताया जाता है कि रामाशीष प्रसाद नामक व्यक्ति करीब 25 वर्षो से श्री सील के मकान में किरायेदार के रूप में निवास […]
मधुपुर : अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से आदेश मिलने के बाद दंडाधिकारी व पुलिस बल ने रविवार को शहर के लालगढ स्थित तापस कुमार सील के मकान में कब्जा जमाये भाडेदार को हटाया.
बताया जाता है कि रामाशीष प्रसाद नामक व्यक्ति करीब 25 वर्षो से श्री सील के मकान में किरायेदार के रूप में निवास कर रहा था. इस दौरान मकान मालिक व भाड़ेदार के बीच घर खाली कराने को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था. इस मामले को लेकर श्री सील अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर के न्यायालय में गये.
न्यायालय से निर्देश मिलने के बाद प्रखंड सांख्यिकी पदधिकारी विमल कुमार राउत दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किये गये. जिला से अतिरिक्त बल मंगाकर मकान खाली कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










