विनायक चतुर्थी पर बाबा मंदिर में 40 हजार भक्तों ने की पूजा

विनायक चतुर्थी के अवसर पर बाबा मंदिर में कांवरियों समेत स्थानीय भक्तों का तांता लगा रहा. भक्तों ने बाबा मंदिर में जलार्पण के बाद गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में भी पूजा की. इस दौरान करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में पूजा की.
फोटो संतोष में है संवाददाता, देवघर भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष विनायक चतुर्थी के अवसर पर बाबा मंदिर में कांवरियों समेत स्थानीय भक्तों का तांता लगा रहा. भक्तों ने बाबा मंदिर में जलार्पण के बाद गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में भी पूजा की. इस दौरान करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में पूजा की तथा बाबा बैद्यनाथ के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा. इससे पहले शनिवार की सुबह बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद सबसे पहले कांचा जल चढ़ाया गया. इसके बाद सरदारी पूजा की गयी तथा आम भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया. पट खुलते ही कांवरिये शिवराम चौक से मानसरोवर फुट ओवरब्रिज से प्रवेश कर बाबा मंदिर गर्भ गृह में प्रवेश कर जलार्पण किये. वहीं हजारों भक्तों ने बाबा मंदिर परिसर में कई प्रकार के अनुष्ठान किये. साथ ही हजारों श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से बाबा पर जलार्पण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




