ePaper

सोशल मीडिया पर ऑफर का झांसा देकर ठग लिये 36 हजार रुपये

Updated at : 16 Nov 2024 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ऑफर का झांसा देकर ठग लिये 36 हजार रुपये

साइबर ठग हर दिन नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. खासकर सोशल मीडिया पर आकर्षक ऑफर का झांसा देकर लोगों को फंसाने के बाद उनके एकाउंट को खाली कर दे रहे हैं. ऐसी ही घटना कुंडा थाना क्षेत्र के चरकीपहाड़ी निवासी एक युवक के साथ हुई. उसे ऑफर में जेवरात व करेंसी देने का झांसा देकर 36 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर ठग हर दिन नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. खासकर सोशल मीडिया पर आकर्षक ऑफर का झांसा देकर लोगों को फंसाने के बाद उनके एकाउंट को खाली कर दे रहे हैं. ऐसी ही घटना कुंडा थाना क्षेत्र के चरकीपहाड़ी निवासी एक युवक के साथ हुई. उसे ऑफर में जेवरात व करेंसी देने का झांसा देकर 36 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी. मामले को लेकर चरकीपहाड़ी मुहल्ला निवासी राजकुमार ने साइबर थाने में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है. राजकुमार के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर संपर्क होने के बाद अज्ञात मोबाइल धारक ने ऑफर में जेवर सहित करेंसी देने की बात कही. इस दौरान जेवरात, अंगूठी व करेंसी का फोटो उसे वाट्सअप पर उपलब्ध कराते हुए आरोपित ने कहा कि सभी सामान एयरपोर्ट पर पहुंच गया है. इसके लिए टैक्स जमा करने के बाद एयरपोर्ट जाकर वह ऑफर में प्राप्त सामान रिसिव कर लेगा. उसके झांसे में फंसकर युवक ने उपलब्ध कराये गये स्कैनर के जरिये 15 बार में 36000 रुपये ट्रांसफर कर दिया. बाद में पुन: अज्ञात मोबाइल धारक उससे 4000 रुपये दूसरी तरह का टैक्स बताकर मांगने लगा, तो उसे ठगी का अहसास हुआ और वह शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. साइबर थाने की पुलिस से राजकुमार ने ठगी के पैसे वापस कराते हुए आरोपित को चिह्नित कर कार्रवाई का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola