ePaper

हमारे नेता हेमंत नहीं, बाबूलाल हैं: रणधीर

Updated at : 10 Feb 2015 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
हमारे नेता हेमंत नहीं, बाबूलाल हैं: रणधीर

सारठ (देवघर) : झाविमो विधायक रणधीर सिंह ने भाजपा में शामिल होने की खबरों को बेबुनियाद बताया है. सोमवार को सारठ में झाविमो विधायक ने कहा कि वह दिन भर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में व्यस्त रहे. राजभवन नहीं जाने की बात पर विधायक रणधीर ने कहा कि उनके नेता हेमंत सोरेन नहीं हैं, बल्कि […]

विज्ञापन

सारठ (देवघर) : झाविमो विधायक रणधीर सिंह ने भाजपा में शामिल होने की खबरों को बेबुनियाद बताया है. सोमवार को सारठ में झाविमो विधायक ने कहा कि वह दिन भर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में व्यस्त रहे. राजभवन नहीं जाने की बात पर विधायक रणधीर ने कहा कि उनके नेता हेमंत सोरेन नहीं हैं, बल्कि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी व प्रदीप यादव हैं.

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के आंदोलन के तरीके को गलत बताते हुए कहा कि लोगों को अधिकार चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की कानून हाथों में लेकर आंदोलन किया जाये. उन्होंने बताया कि कोई विधायक गायब नहीं है, बल्कि अपनी पार्टी के वरीय नेता के संपर्क में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola