18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

शिक्षक आगे आयेंगे तभी समाज का विकास : सांसद

झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक महाधिवेशन देवघर : आरमित्र प्लस टू हाइस्कूल देवघर में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्यस्तरीय वार्षिक महाधिवेशन सह शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षकों के हित में 20 प्रस्ताव पारित किये गये. साथ ही सांगठनिक चुनाव में राज्य इकाई एवं संताल परगना प्रमंडल स्तर पर संघ का पुनर्गठन हुआ. उदघाटन गोड्डा […]

झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक महाधिवेशन
देवघर : आरमित्र प्लस टू हाइस्कूल देवघर में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्यस्तरीय वार्षिक महाधिवेशन सह शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षकों के हित में 20 प्रस्ताव पारित किये गये. साथ ही सांगठनिक चुनाव में राज्य इकाई एवं संताल परगना प्रमंडल स्तर पर संघ का पुनर्गठन हुआ. उदघाटन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया.
मुख्य अतिथि मधुपुर विधायक राज पलिवार ने कहा कि सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के प्रति प्रयासरत है. साथ ही अनुरोध किया कि शिक्षकों को भी इसके लिए दो कदम आगे बढ़ने की जरूरत है.
उदघाटनकर्ता सांसद ने कहा कि शिक्षा हमेशा निजी हाथों में रहा है. इतिहास गवाह है कि राजा महराजा भी अपने बेटे को शिक्षा के लिए गुरुकुल अथवा निजी स्कूलों में भेजते थे. शिक्षा का निजीकरण अथवा व्यवसायीकरण के बाद भी जो पैसा व सुख सुविधाएं शिक्षकों को मिलता है. वो प्राइवेट स्कूलों में काम करने वाले बेरोजगारों के मुकाबले काफी ज्यादा है. आज प्राइवेट स्कूल, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के हालात देखें. सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम अच्छाई के साथ कई बुराई भी लेकर आया.
यह शिक्षकों को ठेकेदारी के लिए प्रेरित करता है. इसके विरुद्ध आप शिक्षकों को आवाज उठाने की जरूरत है. आप शिक्षक सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से समाज का भी विकास होगा. आरमित्र प्लस टू स्कूल भी अपनी गरिमा को पुन: प्राप्त कर सकेगी. विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद भी करेंगे. समारोह की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष दुमका निरुपेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे.
समारोह में देवघर विधायक नारायण दास, जरमुंडी विधायक बादल, आरडीडी (शिक्षा) दुमका अरविंद कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर शशि कुमार मिश्र, राज्य संगठन सचिव गंगा प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव परीक्षा समिति काली नाथ झा, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, जिला संघ के उपाध्यक्ष सह प्राचार्या डॉ दिव्या सिंह, प्रमंडलीय अध्यक्ष रांची मोहन सिंह, जिला संघ रांची के अध्यक्ष गोवर्धन अधिकारी, पलामू प्रमंडल के जिला सचिव सतीश दुबे, धनबाद जिला सचिव जय हुरो, गिरिडीह जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह सहित संताल परगना प्रमंडल एवं देवघर जिला इकाई के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे.
निरुपेंद्र राज्याध्यक्ष व गंगा प्रसाद महासचिव चुने गये
चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव पदाधिकारी की उपस्थिति में सांगठनिक चुनाव हुआ. विधिवत राज्य अध्यक्ष पद पर देवघर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक निरुपेंद्र कुमार सिंह एवं महासचिव पद पर रांची के गंगा प्रसाद यादव चुने गये. उपाध्यक्ष पद पर रांची के गोवर्धन कुमार अधिकारी, साहिबगंज के वीरेंद्र कुमार पांडेय, जमशेदपुर के मो फारूख आजम, पलामू के डॉ सुधाकर द्विवेदी एवं देवघर के वीरभद्र पांडेय चुने गये.
संगठन सचिव के रूप में रांची के कालीनाथ झा, संयुक्त सचिव पद पर जमशेदपुर के छोटन लोहरा, गिरिडीह के मुरारी प्रसाद सिन्हा, पलामू के सुरेंद्र कुमार दुबे, साहिबगंज के प्रभात कुमार सिंह एवं खूंटी के गौरी शंकर नाग चुने गये.
संयुक्त संगठन सचिव के पद पर कोडरमा के डॉ राम प्रवेश पांडेय व रांची की बबिता कुमारी दास, कोषाध्यक्ष पद पर रांची के जगन्नाथ प्रसाद सिंह, परीक्षा समिति अध्यक्ष पद पर रांची के मोहन झा, परीक्षा समिति सचिव पद पर धनबाद के सतीश कुमार सिंह, परीक्षा समिति संयुक्त सचिव के पद पर गिरिडीह के डॉ लाल शंकर पाठक, खूंटी के करम चंद राय, गोड्डा के आशुतोष पांडेय व दुमका के अरुण कुमार झा एवं अंकेक्षक पद पर चाईबासा के साधु शरण राम चुने गये. मंच संचालन रामसेवक गुंजन ने किया.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel